इटावा: चांदनपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस मेडिकल परीक्षण कराकर जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Apr 2, 2024 इकदिल इलाके में मामूली बात को लेकर दबंगो ने युवक को मारपीट कर घायल किया। मामले में बताया जा रहा है कि चाँदनपुर गांव के रहने वाले सुनील कुमार को बाईक सवार दो लोगो ने मामूली बात पर मारपीट कर दी, जिसके बाद घायल का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया और जांच पड़ताल में जुट गई है।