सुजानगढ़: सुजानगढ़ में ईसबगोल-ग्वार चोरी का 27 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सुजानगढ़। सदर थाना पुलिस ने ईसबगोल और ग्वार चोरी के मामले का 27 घंटे में खुलासा कर आरोपी को दबोचा। थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया के निर्देशन में हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी ऊंटालड़ निवासी ओमनाथ उर्फ धर्मनाथ पुत्र मोहननाथ सिद्ध को कानूता से पकड़ा है।