केतार: केतार प्रखंड के तीन सरकारी कर्मी निलंबित, नशे में ग्रामीणों से बदसलूकी पर डीसी ने की कार्रवाई
Ketar, Garhwa | Apr 16, 2026 प्रशासनिक अनुशासन और सरकारी सेवा मर्यादा के उल्लंघन के एक गंभीर मामले में उपायुक्त दिनेश यादव ने कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त ने केतार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन के साथ ही तीनों कर्मियों से स्पष्टीकरण (कारण पृच्छा) की मांग की गई है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।