द्वारका: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने 6 करोड़ से ज़्यादा कीमत के हीरे-सोने की तस्करी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने डायमंड-गोल्ड तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। इसमें 6 करोड़ से ज्यादा कीमत के 40 ग्राम के नेकलेस को बरामद किया गया है। यह तस्करी करके बैंकॉक से एक भारतीय हवाई यात्री के द्वारा दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लाया गया था। नेकलेस को जप्त करके, आरोपी हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।