जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यूपीटीयू तिराहा से दिव्यांग विश्वविद्यालय मार्ग पर रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने यूपीटीयू तिराहा से जगद्गुरु रामभद्राचार्य राज्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तक लगाए गए रेलिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रेलिंग पर की जा रही पेंटिंग के कार्य में गुणवत्ता एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को रेलिंग की ऊंचाई लगभग छह इंच और बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में एक लाख अठारह हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग के सौंदर्यीकरण एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने ठेकेदार को सड़क के किनारे पड़ी अतिरिक्त मिट्टी की सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए, ताकि सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहे तथा वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।