अम्बाला: गांव बोड़ा खेड़ा के पास तेज गति जीप की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त ऑटो चालक घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 थाना पंजोखरा क्षेत्र में बीती 26 अप्रैल को गांव बोड़ा खेड़ा के पास एक तेज गति जीप ने ऑटो को टक्कर दे मारी। जिसकी वजह से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले केंट के सिविल अस्पताल उसके बाद चंडीगढ़रेफर कर दिया। इस मामले में आज घायल के बयानों पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।