अम्बाला: गांव सपेड़ा से डेढ़ साल की बेटी को लेकर दवा लेने के लिए निकली महिला वापस नहीं लौटी पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 थाना महेश नगर क्षेत्र के गांव सपेड़ा से एक महिला डेढ़ साल की बेटी को लेकर 28 अप्रैल 2024 की सुबह 9:00 बजे घर से यह बोल कर निकली कि वह अंबाला छावनी के सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए जा रही है। लेकिन वह अभी तक वापस नहीं लौटी। इस मामले में उसके पति ने पत्नी और बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए उन्हें जल्द से जल्द खोजने की गुहार लगाई है।