अम्बाला: गोविंद नगर में बाइक सवार दो झपटमारों ने व्यक्ति का छीना मोबाइल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 थाना महेश नगर क्षेत्र के गोविंद नगर में बाइक पर आए दो झपटमारों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया,इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घटना। शिकायतकर्ता ने बताया है कि घटना 28 अप्रैल की देर शाम की है। वह फोन पर बात करते हुए जा रहा था, उसी समय पीछे से आरोपी आए और उसका फोन छीन कर ले गए।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।