अम्बाला: गांव बलाना से संदिग्ध परिस्थितियों में शादीशुदा महिला मायके से हुई लापता पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 गांव बलाना की एक लड़की की शादी 6 फरवरी 2024 को मोहाली में हुई थी। ससुराल में अनबन के कारण एक महीना पहले ही वह अपने मायके आकर रहने लगी। 28 अप्रैल 2024 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने इस मामले में थाना सदर में बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।