अम्बाला: शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के धरने के चलते पंजाब की इंडस्ट्री पर छाने लगे संकट के बादल
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन किसने की रिहाई के लिए पिछले 17 अप्रैल से डेरा डाला हुआ है। इसी के चलते अब पंजाब के उद्योगों पर संकट के बादल छाने लगे हैं। रेलवे विभाग की माने तो करीब 1200 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इसी वजह से विदेशी कारोबारी भी अब पंजाब से मुंह मोड़ने लगे हैं।