जखनिया: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम अविनाश कुमार ने एजेंसियों को दी चेतावनी, शिकायत के लिए 0548-2224042 पर करें संपर्क
गाजीपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य को गैस और ईंधन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।