हज़ारीबाग: कुम्हार टोली में गणित और विज्ञान मेला - 2024 का आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
आज शनिवार 3:00बजे कुम्हार टोली में गणित -विज्ञान मेला लगाया आयोजन किया गया जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने गणित -विज्ञान संबंधी विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रदर्शों की प्रस्तुति की। माता सरस्वती वंदना के पश्चात मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विमल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि, श्रद्धानंद सिंह एवं अन्य के द्वारा दिए प्रज्ज्वलित कर किया गया।