सेन्हा: सेन्हा में अवैध बालू खनन पर थाना प्रभारी अजित कुमार ने की कार्रवाई, बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को किया जब्त
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार शाम 4 : 30 बजे पुलिस ने कोयल नदी के जमुरा बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ट्रैक्टर को जब्त किया और उसे सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखा।