सेन्हा: भड़गांव बेड़ा टोली से नाबालिग लड़की लापता, थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव बेड़ा टोली से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार शाम 4 बजे परिजनों की शिकायत पर सेन्हा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।