सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में 92,250 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई, रोकथाम के लिए दवा वितरण जारी
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार 12 फरवरी शाम 4 बजे विभिन्न बूथों पर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। यह अभियान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 10 से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत आनंद ने बताया कि 2 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह दवा दी जा रही है। 1