कुलपहाड़: बम्होरी खुर्द में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना कुलपहाड़ की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम बम्होरी खुर्द में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं,छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों,आशा बहुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज, बाल विवाह आदि की जानकारी दी।