हज़ारीबाग: 237 एम्बुलेंस का टेंडर जल्द, दिसंबर तक 500 बेड का अस्पताल होगा शुरू
हजारीबाग। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 237 नई एम्बुलेंस का टेंडर जारी किया जा रहा है, जो 3-4 माह में उपलब्ध होंगी। साथ ही, दिसंबर तक 500 बेड का नया अस्पताल शुरू होने की संभावना है। सीटी-एमआरआई मशीन जल्द स्थापित होगी और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।