मुंगावली: मुंगावली में अखंड भारत संकल्प दिवस पर निकलेगी भव्य वाहन रैली, बजरंग दल ने जनसंपर्क अभियान तेज किया
मुंगावली में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली में शामिल होने का आह्वान किया।