रोह: मडरा गांव के युवक की हथियार के साथ तस्वीर वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, तस्वीर में युवक की आंखें बंद
Roh, Nawada | Nov 26, 2026 रोह थाना क्षेत्र के मडरा गांव के एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में युवक के बगल में हथियार और गोली होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल तस्वीर को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि तस्वीर में युवक की आंखें बंद क्यों हैं? क्या युवक सो रहा है।