सहसवान: मुजरिया पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुजरिया पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, थाना मुजरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि में बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई औरा कार, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो नाजायज चाकू, करीब 135 किलोग्राम बिजली का सिल्वर तार बरामद किया।