घाटमपुर: घाटमपुर तहसील में 'मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाने का हुआ आयोजन
घाटमपुर तहसील में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में 65 पेड़ लगाए गए हैं, जिसमें ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह और पुलिसकर्मियों के द्वारा भी पेड़ लगाए गए हैं।विधानसभा क्षेत्र में दो लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।