घाटमपुर: घाटमपुर में अंत्येष्टि स्थल पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, 72 घंटे में नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस करेगी अंतिम संस्कार
घाटमपुर में अंत्येष्टि स्थल पर मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के ग्राम प्रधानों को फोटो भेजी गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रयास कराया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस अब मृतक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करेगी।