घाटमपुर: साढ़ में वृद्ध की मौत गला दबाने और सिर में चोट लगने से हुई, भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया गया
साढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 60 वर्षीय बुजुर्ग कालीदीन पासवान की मौत हो गई थी।परिजनों ने पारिवारिक भतीजे पर गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया था।एसीपी घाटमपुर ने बुधवार रात 11:00 बजे बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर पर चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई है।पुलिस की जांच गंभीरता से चल रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर भी जांच की जा रही है।