मुज़फ्फरनगर: थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गैंगस्टर के अभियोग मे वाँछित आरोपी को बझेडी फाटक से किया गिरफ्तार।
जनपद मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश के अनुक्रम में वाछित/ वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पर टीम द्वारा मुखबिर की सूचना गैगस्टर के अभियोग मे वाँछित अभियुक्त शहजादा उर्फ मुल्ला पुत्र मंगता को बझेडी फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है।