मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भाकियू महात्मा टिकैत ने जिलाध्यक्ष शाखिर मुखिया पर हुए 307 के मुकदमे के संबंध में SSP से की मुलाकात
भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की और जिलाध्यक्ष शाखिर मुखिया पर थाना चरथावल में दर्ज हुआ 307 के मुकदमे के संबंध में अवगत कराया। मेरठ जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारे जिलाध्यक्ष पर गलत तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की तो एसएसपी कार्यालय पर धरना होगा।