रुड़की रोड स्थित आनंदपुरी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष साकिर मुखिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि थाना चरथावल पुलिस ने उन पर हाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन पर 307 का मुकदमा दर्ज कराया है, यह साजिश के तहत कराया गया है।