एत्मादपुर: पुलिस ने अवैध शराब की बिकवाली पर कार्रवाई करते हुए सतौली कट के पास से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Jan 1, 2026 थाना एत्मादपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिकवाली पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम सतौली कट के पास पहुंची, जहां घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 45 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।