नववर्ष के अवसर पर शांति व्यवस्था के संदेश के तहत थाना ट्रांसयमुना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने थाना परिसर में खुले में शराब पीने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने व हुड़दंग न करने की शपथ दिलाई। नए साल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में लगातार पैदल मार्च किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से शालीनता, जिम्मेदारी और कानून पालन की अपील की है।