एत्मादपुर: 3 दिन से लापता व्यक्ति को तहसील चौराहा से बरामद किया गया, परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया
Etmadpur, Agra | Dec 31, 2025 थाना एत्मादपुर पुलिस द्वारा होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों की सघन चेकिंग के दौरान कस्बा एत्मादपुर तहसील चौराहा पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित अग्रवाल निवासी बेलनगंज बताया। मोबाइल बंद होने पर पत्नी से संपर्क किया गया, जिन्होंने तीन दिन से लापता होने की पुष्टि की। परिजनों के सामने गुमशुदा को सकुशल सौंपा गया।