बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा दुकान जाने निकले थे तीन भाई, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो मासूमों की ली जान, तीसरा ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा
बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कोरजाना स्थित पेट्रोल पंप के पास SH-55 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर का बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतकों की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल बिदुलिया वार्ड-3 निवासी धर्मेंद्र सहनी के 16 वर्षीय पुत्र पवन कुमार तथा विलैयती सहनी के 14 वर्षीय पुत्र गणपत कुमार के रूप में हुई है। दोनों ममेरे भाई थे।
वहीं तीसरा घायल किशोर विजय सहनी का 15 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, जो पवन का मसेरा भाई है, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि तीनों किशोर दुकान जाने के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#Begusarai #बिहार #BiharNews #bihar #BigBreaking Begusarai Nagar Nigam Face of Bihar PK for CM Cockroach Janta party rajasthan R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल National Highways Authority of India - NHAI Begusarai BIHAR नाम ही मेरी पहचान है Begusarai Police बिहार पुलिस (Bihar police)
Bihar, India | Aug 5, 2026