इंदौर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया रेवती रेंज का दौरा, पौधारोपण तैयारी का लिया जायजा, पौधा लगाने की प्रक्रिया पर की चर्चा
Indore, Indore | Jun 19, 2024 नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर और एमआईसी सदस्य के साथ रेवती रेंज का दौरा कर वहां पर चल रही पौधारोपण की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण के लिए तैयार पौधे और उसको लगाने की प्रक्रिया को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही पौधों के लिए किए जा रहे गड्डो का अवलोकन किया और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।