बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ 'ऑनलाइन ब्रोकिंग एप' के जरिए की गई 3 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ एक एप द्वारा ऑनलाइन ठगी हुई है। एप का नाम 'ऑनलाइन ब्रोकिंग' एप है, जो एक मार्केटिंग के कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। व्यक्ति के साथ ₹300000 की ठगी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत इज्जत नगर थाना पुलिस से की है।