बरेली: डिफेंस कॉलोनी निवासी युवक के साथ दबंगों ने गाली-गलौज कर की मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी लगा आरोप
डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने तीन दबंगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई है। पूरे मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी थाना अध्यक्ष ने दी है।