बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में घर के अंदर चारपाई पर मिला महिला का शव गले में मिले चोट के निशान
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव घर के अंदर ही चारपाई पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।