बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई 97250 रुपये की ऑनलाइन ठगी, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। अनजान व्यक्ति ने उसको HDFC बैंक का परिचय दिया और व्यक्ति से उसकी किस्त जमा करने को लेकर बातचीत की। व्यक्ति ने उसकी बातों में आकर 97250 रुपये ट्रांसफर कर दिए। व्यक्ति को जब ठगी का एहसास हुआ तब उसने बैंक में जाकर संपर्क किया तो बैंक ने किसी भी तरह के लेनदेन से साफ इंकार कर दिया।