बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के काली धाम कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के काली धाम कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा अपने दरवाजे पर खड़ा था, तभी पड़ोस के ही रहने वाले दबंगों ने उसके साथ गालीगलौच की। व्यक्ति ने गाली देने का विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी और लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दबंगों की तलाश में जुट गई है।