🚒 फायर यूनिट गोपेश्वर बनी देवदूत, बचाई श्रद्धालु की जान 🙏
मूसलाधार बारिश और विषम पहाड़ी परिस्थितियों के बीच फायर यूनिट गोपेश्वर एवं SDRF के जवानों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए रुद्रनाथ ट्रैक पर गहरी खाई में गिरे घायल श्रद्धालु का सफल रेस्क्यू किया।
करीब 500 मीटर गहरी खाई से घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से 5 किमी पैदल मार्ग से सगर तक पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चमोली भेजा गया।
सेवा, सुरक्षा और समर्पण—यही है खाकी का धर्म।
फायर कर्मियों की यह साहसिक एवं मानवीय पहल वास्तव में प्रेरणादायक है। ❤️🔥
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। 🙏
#uttarakhandpolice
#uttarakhandfireservice
#rescue
#firefighters
#safety
Dehradun, Dehradun | Sep 27, 2026