कासगंज: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट पर डीएम ने की समीक्षा, जारी किए दिशा-निर्देश
जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में डीएम प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपजिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने जनगणना कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।