मुरैना नगर: बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहन ज़ब्त, पुलिस ग्राउंड में होंगे खड़े, होगी चालानी कार्यवाही
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा के निर्देशन में बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई में अलग-अलग जगह सड़कों पर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड वाहनों को जप्त कर पुलिस के द्वारा पुलिस ग्राउंड में खड़े कर दिए गए हैं। जिनकी चालानी कार्रवाई की जाएगी।