सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और आगजनी
समस्तीपुर/खानपुर: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रेवड़ा के सिंधियाही गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतक बच्चे की पहचान अंशु कुमार, पिता मुकेश सहनी, उम्र करीब चार वर्ष, ग्राम रेवड़ा सिंधियाही निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशु अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक भी उसी पंचायत के एक जनप्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इधर, मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़�