हरिद्वार के विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास काली कमली क्षेत्र में एक मकान अचानक ढह गया, जिससे चार लोग मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस मायापुर की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें एक व्यक्ति बीमार था और चलने में असमर्थ था, जिसे स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित निकाला गया। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
#Haridwar #FireService #RescueOperation #BuildingCollapse #VishnuGhat Uttarakhand BreakingNews UttarakhandNews EmergencyResponse HindiNews LatestNews HaldwaniExpress HaldwaniExpressNews Rescue FireDepartment