नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के मंगराव गांव से स्थानीय पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
कच्छवा थाना क्षेत्र के मंगराव गांव से स्थानीय पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में विकास कुमार सिंह व रामेश्वर सिंह उर्फ बल्ली शामिल है। ये दोनों मंगराव गांव के निवासी हैं जिनपर माननीय न्यायालय बिक्रमगंज का वारंट निर्गत था।