भिवानी: बवानी खेड़ा में अपराध रोकने के लिए पुलिस तत्पर, बवानीखेड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने दिया आश्वासन
थाना परिसर में आज पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक के सभी सरपंच और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सरपंचो की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। बवानी खेड़ा थाने में आयोजित पुलिस-पब्लिक मीटिंग के दौरान सरपंचो ने नशे की समस्या, सुरक्षा व्यवस्था और चोरी की घटनाओं को लेकर अपनी बातें रखीं।