भिवानी: डाइट भिवानी द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
डाइट भिवानी की ओर से मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में जिला स्तरीय कार्टून, पोस्टर, स्लोगन, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित हुई, जिसमें छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रथम समूह तथा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को द्वितीय समूह में शामिल किया गया।