भिवानी: नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने मार्केट कमेटी लोहारू के वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी का सम्मान समारोह आयोजित किया
मार्केट कमेटी लोहारू के नव नियुक्त वाइस चेयरमैन सुभाष सैनी के सम्मान में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय हांसी रोड पर गुलिया नर्सिंग होम के सामने स्थित होटल एमएस ग्रैंड में आयोजित यह कार्यक्रम नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में हुआ। समारोह में जिओ गीता परिवार के जिला अध्यक्ष नरेश आहूजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।