भिवानी: डीसी साहिल गुप्ता ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव कुसुंभी में दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम गांव कुसुंभी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दरबार लगाया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने क्रीड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवार पहचान में आय की वेरिफिकेशन के लिए संबंधित व्यक्ति के घर तुरंत जाएं। इसी प्रकार से उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को बिजली