मोदनगंज: छोटकी मठ गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, तीन लोग घायल
घोसी थाना क्षेत्र के छोटकी मठ गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गया। घायल पप्पू कुमार समेत तीनों लोगों को इलाज को लेकर घोषी पीएचषी में भर्ती कराया गया। इस बाबत मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि पुलिस पीड़ित के लिखित शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर रही है।