घोसी थाना क्षेत्र के थलू बीघा गांव में गुरुवार को मामूली बात को लेकर पति ने अपने ही पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों के इलाज को लेकर महिला को घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने विशेष इलाज को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।