मोदनगंज: जहानाबाद डी एम अलंकृता पांडे ने झुनकी छठ घाट का किया निरीक्षण, सफाई अभियान जारी
मोदनगंज प्रखंड के झुनकी फल्गु नदी घाट की साफ सफाई इन दिनों जोरों पर है। और पूजा को लेकर मजदूरों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी साफ सफाई में जुटे हैं ताकि पूजा के पहले घाट को तैयार किया जा सके। बुधवार के दोपहर जहानाबाद डि एम अलंकृता पांडे भी छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।