मोदनगंज: मोदनगंज, घोसी और काको के सूर्य मंदिर घाटों पर छठ पूजा समाप्त, घाटों पर लगा मेला जैसा नजारा
मोदनगंज, काको एवं घोषी के कई इलाकों में महापर्व छठ सूर्य के पूजा के साथ ही शुक्रवार के सुबह समाप्त हो गया। व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण के साथ 36 घंटे से चले आ रहे उपवास को समाप्त कर दिया। इस मौके पर लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं छठ घाटों पर मेले जैसा नजारा दिखा।